Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2019

मेरे ख्वाहिशों को पंख लग गए

मेरे ख्वाहिशों को पंख लग गए मन उड़ रहा है खुशियों के अंबर में गोते लगा रहा हूं तुम्हारे वादों में सदैव बहते रहना चाहता हूं इरादों की रसधार में बातों बातों में तुम्हारे दिल के हर राज खुल गए तुम्हारे भावनाओ से रूबरू होकर मन में खुशियों की महफिल सजने लगी है

तुम्हारे मुस्कुराने की अदा पसंद आती है

तुम्हारे मुस्कुराने की अदा पसंद आती है शर्माकर पलके झुकाने की अदा पसंद आती है मेरा इरादा है तुम्हारे पहलू में रहकर यह उम्र गुजर जाए मेरे ख्वाहिशों में दस्तक देती हो हर घड़ी अब चाहतों में अपने तुम्हारा इंतजार रहता है

तुम्हारे प्यार से ज़िंदगी खुशियों में जीने का मौका मिला

तुम्हारे प्यार से जिंदगी खुशियों में जीने का मौका मिला तुम्हारे संस्कार ने फलक तक जाने का रास्ता दिया है आंखों की नमी दूर हो गई जिंदगी की हर कमी दूर हो गई तुम्हारे हर वादे सच्चे थे